{"_id":"5e779bb58ebc3e6fd3100de5","slug":"etawah-news-corona-etawha-news-knp5518942172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्धों के घर प्रशासन ने लगाए लाल पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्धों के घर प्रशासन ने लगाए लाल पोस्टर
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संदिग्ध और 14 दिन की पर्यवेक्षक अवधि में रखे जा रहे लोगों के घरों में प्रशासन ने लाल पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। इन पोस्टरों पर मोटा मोटा लिखा गया है कि घर के अंदर न जाएं यह घर पर्यवेक्षण में है।
विदेश में रह रहे जो लोग शहर लौट रहे हैं। उन पर नजर रखने के लिए नगर पालिका कर्मियों को लगाया गया है। सूचना मिलते ही उनका अस्पताल में परीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी इटावा जेबी सिंह ने बताया कि विदेशों से लौटने वाले और कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों से दूर रहने की जरूरत है। विदेश से लौटे प्रत्येक व्यक्ति को 14 दिन के लिए आइसोलेट करना जरूरी है। पहले उनकी जांच की जाएगी। पाजिटिव न होने पर ही 14 दिन उन्हें अलग रहना ही होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा विदेश से लौटे और कोरोना पाजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट किया जा रहा है। पहले इन लोगों की जांच की जाएगी। अगर जरा भी लक्षण पाए जाते हैं तो जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा और अगर निगेटिव रिपोर्ट भी जाती है तो उन्हीं के घरों में 14 दिनों के लिए आईसोलेट कर दिया जाएगा। आइसोलेट किए जा रहे लोगों के घरों के बाहर लाल पोस्टर पर नाम, पता के साथ चेतावनी दर्ज की गई है। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि अभी तक छह घरों में पोस्टर लगाए गए हैं। आइसोलेट घर के लोगों का बाहर निकलना और पोस्टर घर की दीवार से हटाना दंडनीय अपराध है।
एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी शहर के सभी घरों पर आने जाने वालों पर नजर रख रहे हैं। विदेश से आने वालों की सूचना ये कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों को देंगे।