{"_id":"612925538ebc3e79d268e8c9","slug":"etawah-news-child-scorched-in-the-grip-of-current-etawah-news-knp6486216151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार की चपेट में आकर बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार की चपेट में आकर बच्चा झुलसा
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के नगला भिखन गांव निवासी देव कुमार शर्मा का पांच वर्षीय बेटा रमाकांत घर के पास हैंडपंप पर पानी पीने या था। गली में बिजली का तार टूटा पड़ा था। तार की चपटे में आने से वह करंट से झुलस गया। आननफानन लोगों ने बांस के सहारे तार किनारे किया। परिजनों ने बच्चे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
घटना को लेकर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी का घेराव करने पहुंचे नगला भिखन गांव के ग्रामीणों ने उनके कार्यालय के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि आए बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे हो रहे हैं, लेकिन अफसर लटकते और विद्युत टूटे तारों को ठीक नहीं करा रहे हैं।
विभाग के अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। इस दौरान कुलदीप कुमार शाक्य, सत्यभान शाक्य, नीतेश कुमार, महाराज सिंह, मंथन राठौर, सुनील शाक्य, विनय कुमार, जय प्रकाश, महेश शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी एके सिंह ने अवर अभियंता के अवकाश से लौटने पर क्षतिग्रस्त तारों को बदलवाने की बात कही है।