फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Caste became a wall, lovers couple committed suicide by hanging

जाति बनी दीवार, प्रेमी युगल ने फांसी लगा दी जान

Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Caste became a wall, lovers couple committed suicide by hanging
उदी (इटावा)। बढ़पुरा इलाके के गड़िया गुलाब गांव में रविवार तड़के एक पेड़ की डाल से प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने सुबह युवक-युवती का शव लटका देखकर परिजनों व पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर परिजनों से पूछताछ की। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों की जाति अलग-अलग थी। इस कारण शादी न हो पाने की आशंका से परेशान होकर दोनों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी गया प्रसाद दिवाकर के बेटे पताल सिंह उर्फ छिंगू (20) व निर्भय सिंह भदौरिया की बेटी शिवानी (18) के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग था।
शनिवार रात शिवानी मां गुलशन देवी के साथ लेटी थी। पताल अपने घर में सोया था। दोनों देर रात दबे पांव अपने-अपने घर से ऐसे निकले कि परिजनों को आहट तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल घर के पास स्थित एक खेत पर लगे नीम के पेड़ के पास मिला। कुछ देर बातें करने के बाद दोनों अपनी-अपनी चप्पलें उतारकर नीम के पेड़ पर चढ़ गए। नीम की पेड़ की एक ही डाल पर शिवानी ने दुपट्टे व पताल सिंह ने रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
रविवार सुबह करीब चार बजे गुलशन देेवी की आंख खुली। शिवानी को पास न देख उसकी घर में तलाश की। उसके न मिलने पर निर्भय को जानकारी दी।
वह बेटी को खोज ही रहे थे कि एक ग्रामीण ने उनको शिवानी व पताल सिंह का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी दी। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे।
सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत कुमार, सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह, बढ़पुरा थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल के आसपास पड़ताल की।
सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों की जाति समान नहीं होने पर आत्महत्या की बात कही जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर मामला स्पष्ट हो सकेगा।
गांव में दो थानों का फोर्स तैनात
पोस्टमार्टम के बाद युवक-युवती के शव गांव पहुंचे। दोनों परिवारों के परिजनों में एक-दूसरे के प्रति गुस्सा था। दोनों पक्ष एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। सीओ जसवंतनगर ने बवाल की आशंका पर गांव में बढ़पुरा व पछायगांव थाने की फोर्स तैनात की है।
सूरत में गार्ड की नौकरी करता था पताल
पताल के भाई बृजेश ने बताया कि वह लोग चार भाई थे। पताल तीसरे नंबर का था। वह सूरत की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था।

इधर, निर्भय सिंह ने बताया कि पांच बेटियों में शिवानी चौथे नंबर की थी। उसने सिर्फ हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। दोनों के परिजनों का कहना है कि शिवानी व पताल के बीच दोस्ती कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed