{"_id":"60f30e1a8ebc3e79b2106821","slug":"etawah-news-cash-and-goods-stolen-by-breaking-the-lock-etawah-news-knp6408209187","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दो दिन से बंद था इस्लामिया स्कूल के चतुर्थ श्रेणी का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- दो दिन से बंद था इस्लामिया स्कूल के चतुर्थ श्रेणी का घर
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के रामादेवी कालोनी में चोरों ने इस्लामिया स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मी के मकान के मेन गेट का ताला तोड़ कर घर के अंदर से जेवर, नकदी समेत दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। शनिवार सुबह उनका बेटा मकान में पहुंचा तो ताला टूटा व अंदर रखा सामान गायब देख कर पुलिस को सूचना दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया बाजार निवासी कैलाश बाथम इस्लामिया स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। उन्होंने बताया कि रामादेवी कालोनी में उनका दूसरा मकान है।
जहां से उन्होंने 27 जून को बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से मकान में सामान रखा था। दो दिन से वह मकान में नहीं थे। शनिवार सुबह उनका बेेटा शुभम मकान में गया, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
कमरे के अंदर रखी अलमारी खाली पड़ी थी। यह देख बेटे ने मामले की जानकारी पिता को दी। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से जेवर, 30 हजार रुपये नगद, नए कपड़े, गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए।
घर के पीछे टंकी व कुछ बर्तन पड़े मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।