{"_id":"60fd9ac08ebc3e3bfe1bf7d2","slug":"etawah-news-car-overturned-while-avoiding-a-pothole-on-the-national-highway-etawah-news-knp642364798","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढ़े से बचने पर पलटी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढ़े से बचने पर पलटी कार, चालक घायल
विज्ञापन
फोटो संख्या 17- राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त कार व मौजूद घायल शक्ति सिंह
- फोटो : ETAWAH
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के भैसाई गेट के सामने इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे से बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।
औरैया के सहार गांव निवासी शक्ति सिंह कार से किसी काम से शिकोहाबाद गया था। उसने बताया कि शनिवार रात को वह इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग से घर लौट रहा था।
भैसाई गेट के पास मार्ग पर सामने से डंपर आता देख उसने कार साइड की, तो एक गड्ढा दिखा। जिससे बचने के प्रयास में कार मार्ग किनारे पड़े ईट के पिलर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उ से कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई है। चालक सुरक्षित है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।