फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Bike riding youth collided in a standing truck, death

खड़े ट्रक में भिड़ा बाइक सवार युवक, मौत

Thu, 12 Aug 2021 06:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Bike riding youth collided in a standing truck, death
फोटो:15- मृतक अवनीश की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
बकेवर। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पूनम ढाबा के पास बुधवार रात खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन

बकेवर के नंदपुरा गांव निवासी अवनीश दीक्षित (30) इटावा शहर स्थित एक कार एजेंसी में सेल्समैन था। वह बुधवार रात को काम खत्म कर बाइक से घर जा रहा था।
किशनपुरा माइनर के पास पहुंचने पर पूनम ढाबा के पास सिक्सलेन हाईवे पर खड़े ट्रक में वह पीछे से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस बाइक व मोबाइल फोन नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ढाबे के सामने दूसरी साइड में खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार युवक के भिड़ने की वजह से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed