फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Bharat bandh today in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में आज इटावा बंद

Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Bharat bandh today in protest against agricultural laws
ऊसराहार में भारत बंद की अपील करते किसान नेता - फोटो : ETAWAH
इटावा। कृषि कानूनों की वापसी तथा अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों का भारत बंद आज है। किसान संगठन बंद को सफल बनाने के लिए दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। कस्बों और बाजारों में जाकर बंद को सफल बनाने की अपील की। बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को चालू रखा जाएगा।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रदेश महामंत्री मुकुट सिंह का कहना है कि भारत बंद को काफी समर्थन मिल रहा है। किसान संगठनों के लोग व्यापारियों व अन्य लोगों के बीच जाकर बंद का समर्थन मांग रहे हैं।
विज्ञापन

इटावा शहर के साथ ही आसपास के स्थानों भरथना, जसवंतनगर, बकेवर, लखना, ताखा व चकरनगर में भी संगठनों के लोग बंद की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदी को सफल बनाने के लिए संतोष शाक्य, संजीव यादव, मंडी संरक्षक शिवनाथ, नरेश गोयल, संजय यादव, विनोद चौहान आदि रणनीति तैयार करने में जुटे रहे।
ऊसराहार संवाद प्रतिनिधि के अनुसा ताखा क्षेत्र प्रमुख कस्बा ऊसराहार, सरसई नावर, समथर, भरतिया कोठी, ताखा पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से भारत बंद में सहयोग मांगा। लोगों से अपील की कि वह सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के लिए भारत बंद में सहयोग करें।
प्रमुख मांगे
1. तीनों कृषि कानून बिजली बिल-पराली जलाने पर दंड जैसे कानूनों को रदद करो
2. फसलों में लागत का डेढ गुना दाम के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी करो
3. महंगाई रोको डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम आधे करो, आवश्यक वस्तुओं दवाइयों के दाम बढ़ने से रोको
4. मजदूर विरोधी श्रम कोड वापस लो। रेल, बैक, बीमा, बिजली आदि सहित तमाम सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण रोको।
5. आवारा पशुओं, बिजली मूल्यवृद्धि, इलाज की उचित व्यवस्था, जनतंत्र और भाईचारे पर हमले बंद करो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed