फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Attempt to put the bus on the traffic cops

ट्रैफिक सिपाहियों पर चालक ने किया बस चढ़ाने का प्रयास

Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Attempt to put the bus on the traffic cops
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास गुरुवार सुबह ट्रैफिक के हेड कांस्टेबलों व होमगार्ड ने एक प्राइवेट बस चालक को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान चालक ने बस को रोकने के बजाए ट्रैफिक सिपाहियों व होमगार्ड पर जान मारने से मारने की नियत चढ़ाने का प्रयास किया। उन लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

यातायात के हेड कांस्टेबल राम कृष्ण सिंह चौहान, मुख्तार अहमद, होमगार्ड रघुवीर सिंह, मानेंद्र सिंह, गिरीश चंद्र व किशन बिहारी गुरुवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन

तिराहे पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले चालकों को ट्रैफिक कर्मी हिदायत देकर हटा रहे थे। हेड कांस्टेबल राम कृष्ण सिंह ने बताया कि इस दौरान काजी पेट्रोल पंप की तरफ से प्राइवेट बस (यूपी 75 एम 9823) रोडवेज बस स्टैंड की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर बस को चेक करने के लिए रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि चालक ने बस रोकने के बजाए स्पीड बढ़ा दी और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर जान मारने की नियत से बस चढ़ाने का प्रयास किया।
ट्रैफिक कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। कांस्टेबल ने तत्काल सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर यातायात प्रभारी राज कुमार शर्मा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और बस का पीछा किया।

प्रभारी ने पीछा करके बस को आईटीआई चौराहे के पास से चालक समेत पकड़कर सिविल लाइन थाने पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल राम कृष्ण चौहान की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed