{"_id":"60f30eca8ebc3e5ebb12b931","slug":"etawah-news-another-robber-arrested-four-sent-to-jail-so-far-etawah-news-knp640822251","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से लूट में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम से लूट में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शराब कारोबारी के मुनीम से 6.95 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को शनिवार सुबह चितभवन के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
दस दिन पहले सैफई के गींजा गांव निवासी शराब कारोबारी मुकेश कुुमार गुप्ता के मुनीम विनय कुमार से तमंचों के बल पर बदमाशों ने 6.95 लाख रुपये लूट लिए थे।
मामले में इकदिल पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम बाइक सवार बदमाशों की तलाश में लगी है। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जबकि चार आरोपी फरार चल रहे थे, जिसमें से भरथना के यादव नगर निवासी विजय कुमार उर्फ वीटू को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुनीम से लूट होने की वारदात में शामिल चौथे आरोपी विजय कुमार उर्फ वीटू को इकदिल पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने चितभवन के पास से गिरफ्तार किया है।
उसके पास से लूट के 40 हजार रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अभी तक कुल 2.40 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक शेष धनराशि तीनों आरोपियों से बरामद की जा सकती है।