फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Allegation: The girl's life was lost due to the help of police

भाजपा सांसद के फोन करने पर पुलिस ने निकलवाया था नदी से शव

Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Allegation: The girl's life was lost due to the help of police
चांदनी का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
इटावा के चकरनगर में बिठौली थाना के तिलियन खोड़न गांव स्थित कुंवारी नदी के पानी में डूबी किशोरी की जान पुलिस की हीलाहवाली से चली गई। यह आरोप मृतका के परिजनों ने लगाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बेटी के डूबने की आशंका पर पुलिस से उसकी तलाश की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने नदी में उसकी तलाश नहीं की केवल औपचारिकता निभा कर वापस लौट गई थी।
विज्ञापन

तिलियन खोड़न गांव निवासी सूरज कुमार राठौर ने बताया कि बेटी चांदनी (14) 25 जुलाई की शाम भैंसों को पानी पिलाने के लिए कुंवारी नदी लेकर गई थी।
जहां पैर फिसलने पर वह नदी में गिर गई। वह गहरे पानी में डूब गई, उसके काफी देर तक घर न लौटने पर परिवारीजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश की। इसके बाद थाना पुलिस को बेटी के नदी में डूबने की आशंका जताते हुए सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची और चांदनी की तलाश पानी में कराने की जगह परिजनों से पूछताछ करके लौट गई थी।
पुलिस का रवैया देख परिजनों ने मामले की जानकारी भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को फोन कर दी। इस पर सांसद ने सोमवार (26 जुलाई) को बिठौली थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह को फोन कर चांदनी की नदी में तलाश किए कराने को कहा।
सांसद के कहने पर थानेदार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तब चांदनी शव नदी से निकाला गया। मंगलवार को चकरनगर एसडीएम सत्य प्रकाश पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
मां संगीता देवी का आरोप है कि पुलिस उसी समय ही नदी में बेटी की तलाश करती तो शायद आज बेटी साथ में होती। इतना कहते हुए वह एसडीएम के सामने रोने लगी। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही सरकारी की तरफ से मदद दिलाने का भरोसा भी दिया।
बरसात के पानी से भर गया था गड्ढ़ा
थानाध्यक्ष ने बताया कि कुंवारी नदी में पानी कम रहता है। बरसात होने की वजह से नदी में बने गड्ढ़े में पानी भर गया था। 25 जुलाई को पुलिस मौके पर गई थी। चांदनी की नदी में तलाश कराई थी, लेकिन तब उसका पता नहीं चला था। सोमवार देर शाम को बिडौरी गांव के पास नदी में चांदनी का शव मिला था।

पिता पहुंचे गांव
चांदनी का पिता सूरज दिल्ली में एक निजी कंपनी में मजदूरी करता हैं। वह पिछले साल लगे लॉकडाउन में दिल्ली से घर लौट आए थे। स्थिति सामान्य होने पर दोबारा दिल्ली चले गए थे। मां संगीता ने बेटी चांदनी की नदी में डूबने की जानकारी सूरज को दी। वह मंगलवार सुबह गांव पहुंचे और फफक पड़े। रिश्तेदारों ने उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed