फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Akhilesh celebrated Rakshabandhan among loved ones

अपनों के बीच अखिलेश ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Sun, 22 Aug 2021 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Akhilesh celebrated Rakshabandhan among loved ones
फोटो संख्या 08- पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह ने गांव की बालिका से राखी बंधवाई - फोटो : ETAWAH
सैफई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को रक्षाबंधन पर सुबह अपने परिवार के बीच रक्षासूत्र बंधवाया। परिवार की बेटियों ने भी उन्हें राखी बांधी।
विज्ञापन

इसके अलावा राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी पटना से सैफई पहुंचे। उन्होंने अपनी बहन राजलक्ष्मी यादव से राखी बंधवाई।
इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन शीला यादव एवं तेज प्रताप यादव की बहन दीपाली यादव ने भी राखी बांधी।
रक्षाबंधन पर दो दिन सैफई में रुकने के दौरान अखिलेश से इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज सहित कई जनपदों के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।
रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक आसपास के जनपदों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने आवास पर ही एक-एक करके मुलाकात कर समस्याएं सुनी। उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। इसके साथ ही 2022 में सरकार बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, आशीष राजपूत, शिवराम सिंह यादव अध्यक्ष मंडी कर्मचारी कल्याण संघ भारत, प्रदीप यादव, संजीव यादव प्रधान हवाई पट्टी, राजवीर सिंह बाबा, विद्याराम यादव, प्रमोद यादव मौजूद रहे।

फोटो संख्या 09- अपनी बहिन राजलक्ष्मी से राखी बंधवाने पटना से सैफई पहुंचे तेज प्रताप

फोटो संख्या 09- अपनी बहिन राजलक्ष्मी से राखी बंधवाने पटना से सैफई पहुंचे तेज प्रताप- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 10- राधी बंधवाते पूर्व सीएम अखिलेश यादव

फोटो संख्या 10- राधी बंधवाते पूर्व सीएम अखिलेश यादव- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed