फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Agent accused of assault and robbery

खुद पर मुकदमा दर्ज होने पर आढ़ती पहुंचा एसएसपी के पास

Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Agent accused of assault and robbery
इटावा। जसवंतनगर नवीन मंडी में सोमवार सुबह फल व सब्जी के आढ़ती का रुपये के लेनदेन को लेकर तीन लोगों ने विवाद हो गया। मारपीट में दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति के सिर में चोट आ गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के आरोप के आधार पर आढ़ती समेत उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस पर आढ़ती घायल चचेरे भाई के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और तीनों लोगों पर मारपीट व 1.37 लाख रुपये लूटने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को जसवंतनगर के फक्कड़पुरा मोहल्ला निवासी फल व सब्जी के आढ़ती नवी मोहम्मद का बिल्लोचियान कोठी के जीशान, सलमान व उनके पिता मुस्ताक से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में आढ़ती, उसके बेटे चांद व चचेरा भाई शान हुसैन घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मुस्ताक के सिर में चोट लग गई। जीशान व सलमान घायल पिता को लेकर जसवंतनगर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आढ़ती नवी समेत उनके साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसकी जानकारी पर आढ़ती नवी मोहम्मद, घायल शान के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत एसएसपी से की।
उसने प्रार्थना पत्र देकर दूसरे पक्ष पर मारपीट व गुल्लक से 1.37 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आढ़ती को जसवंतनगर थाने भेजा गया है। थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि मुस्ताक के सिर में चोट लगने पर उसके बेटे थाने आए थे। उन्होंने नवी मोहम्मद समेत उनके साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि नवी मोहम्मद थाने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed