फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah-Mainpuri encompass train on track

इटावा-मैनपुरी ट्रैक पर ट्रेन चलाने के लिए धरना

Thu, 15 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 15 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Etawah-Mainpuri encompass train on track
रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठे लोक समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रीय लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर इटावा मैनपुरी रेल लाइन पर ट्रेन चलाए जाने की मांग को चलाया जा रहा सत्याग्रह के तहत धरना दिया। मांगों को लेकर रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि करीब 18 वर्ष पुरानी इटावा मैनपुरी रेल परियोजना बनकर तैयार है। इसका रेलवे उच्च अधिकारियों द्वारा परीक्षण भी करा लिया गया है। करीब 50 किमी के इस रेल खंड पर सवारी गाड़ियां चलने से गरीब जनता मात्र 15 रुपये में मैनपुरी तक पहुंच सकेगी।
विज्ञापन


डग्गामारी वाहनों द्वारा 50 से 60 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ज्ञापन के जरिये मांग की गई कि इटावा-मैनपुरी रेलवे ट्रैक पर शीघ्र ही सवारी गाड़ी संचालित कराई जाए। भिंड-इटावा रेल लाइन पर चलने वाली कोटा-इटावा पैसेंजर के समय में बदलाव किया जाए। जनता की सुविधा के लिए इटावा व ग्वालियर स्टेशनों से सुबह के समय एक दो पैसेंजर चलाईं जाएं। आगरा से शाम को छूटने वाली पैसेंजर को फफूंद तक चलाया जाए। देश भर में चलाई जा रही एक्सप्रेस ट्रेनों में 50 फीसदी जनरल कोच बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन


इंदौर इंटरसिटी को इटावा तक बढ़ाया जाए। इसके अलावा ज्ञापन में मांग की गई कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को कारगर बनाने के लिए हवाई जहाज की तर्ज पर सभी ट्रेनों में बायो टायलेट सिस्टम से जोड़ा जाए। आगरा लखनऊ के बीच एक जोड़ा अतिरिक्त पैसेंजर चलाई जाए। भुखमरी की कगार पर खड़े रेल कुलियों को 5000 रुपए मानदेय दिलाया जाए। इस दौरान जिला संरक्षक डा. अनिल कुमार जैन, नगर अध्यक्ष प्रतापसिंह कुशवाह, रामस्वरूप कठेरिया, ज्ञानसिंह राजपूत, कै. भैरोंसिंह भदौरिया, सौरभ दुबे जिलाध्यक्ष, मुन्नीलाल तिवारी संरक्षक, महामंत्री संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed