{"_id":"63715137c5a0a92dae787a46","slug":"etawah-fire-breaks-out-in-tourist-bus-going-to-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah : नेपाल जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, 17 सवारियां बाल-बाल बचीं, कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah : नेपाल जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, 17 सवारियां बाल-बाल बचीं, कूदकर बचाई जान
Mon, 14 Nov 2022 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
बस में आग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट में आग लग गई। सवारियों ने कूदकर जान बचाई। ऊसराहार थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जयपुर से नेपाल जा रही बस में शार्टसर्किट से किलोमीटर संख्या 131.500 पर आग लग गई। जब तक चालक बस को को रोकता, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया।
विज्ञापन
बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने कूद कर जान बचाई। सभी सवारियों का सामान जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस, थाना पुलिस व यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने बस में लगी आग को बुझाया। बस पूरी तरह से जल चुकी थी। बस को चालक केदार सिंह निवासी प्रतापनगर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान चला रहे थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि शार्टसर्किट से आग लगी थी। चौकी पुलिस व थाना पुलिस द्वारा सभी सवारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सवारियों का सामान जल गया है। सभी सवारियों को सुरक्षित दूसरी बस से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन