फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Festival opened with fireworks

आतिशबाजी के साथ इटावा महोत्सव का आगाज

Sun, 11 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 11 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Etawah Festival opened with fireworks
आतिशबाजी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक माह तक चलने वाले इटावा महोत्सव का रविवार को शानदार आगाज हुआ। डीएम शमीम अहमद खान ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही नुमाइश परिसर बिजली की जगमगाहट से खिल उठा। फव्वारों से पानी की धारा निकल पड़ी। डीएम ने कहा कि इस बार प्रदर्शनी का यह आयोजन उच्च स्तर का होगा। प्रदर्शनी पंडाल में होने वाले कार्यक्रम जबरदस्त होंगे।

जिला प्रदर्शनी व पशु मेला समिति के तत्वावधान में हर वर्ष होने वाले इटावा महोत्सव का आगाज रविवार को हुआ। प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष डीएम शमीम अहमद खान ने विधिवत किया। ध्वजारोहण के बाद शांति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारे उड़ाए गए। डीएम ने कहा कि इटावा महोत्सव का शुभारंभ 27 नवंबर को होना था। किसी कारण से नुमाइश का शुभारंभ आज हुआ। नुमाइश का आयोजन 28-30 दिन का है। उन्होंने कहा कई वर्षों से सर्कस नहीं आया है। इस वर्ष बड़े सर्कस की व्यवस्था की है। आल इंडिया हाकी टूर्नामेंट भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदर्शनी परिसर में पानी की समस्या थी इसको दूर करा दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी समिति के जनरल सेक्रेटरी सुभाषचंद्र प्रजापति ने कहा बड़े कार्यक्रमों के दौरान अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराए जाने की गुजारिश एएसपी से की है। एएसपी रामकिशन यादव ने कहा नुमाइश में कोतवाली स्थापित कर दी गई है। गश्त व पिकेट की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सीडीओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल, प्रदर्शनी समिति के सदस्य विशनचंद्र अग्रवाल, शांतिस्वरूप पाठक, गुरुमुख सिंह अरोरा, वीपी सिंह, राज किशोर बाजपेई आदि रहे। प्रखर गौड़ ने सरस्वती वंदना की। अजीत चतुर्वेदी, विशंभर नाथ भटेले, रौनक इटावी ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा महोत्सव के आगाज के दौरान डीएम शमीम अहमद खान ने मुख्य गेट का फीता काटने के साथ ही बटन दबाया तो साउंड शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी परिसर में साज सज्जा का शुभारंभ किया। जैसे ही उन्होंने बिजली का बटन दबाया वैसे ही प्रदर्शनी परिसर जगमग रोशनी से नहा गया और फव्वारा भी चालू हो गया।

महोत्सव में एक महत्वपूर्ण अंग प्रदर्शनी के जरिये जिले के विकास की जानकारी देना है। इस वास्ते विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभाग की विकास परक योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी के जरिये दी।


महोत्सव का आगाज आतिशबाजी के प्रदर्शन के साथ हुआ। जनपद के आतिशबाजों पे बौद्ध पार्क पर आतिशबाजी का आयोजन किया गया। आतिशबाजी के विहंगम दृश्य देखकर लोग गदगद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed