फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Festival level is falling- Shivpal

इटावा महोत्सव का गिर रहा है स्तर-शिवपाल

Sat, 19 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 19 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Etawah Festival level is falling- Shivpal

लोनिवि मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सीधे कहा कि नुमाइश (इटावा महोत्सव) का

विज्ञापन
स्तर लगातार गिर रहा है। नुमाइश ने महोत्सव का रूप लिया और आमदनी भी बढ़ी, लेकिन जनता की सुविधाएं घटी और व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ गया। इस पर सभी को विचार करना होगा।

महोत्सव पंडाल में रविवार को आयोजित होने वाले भजन रसामृत संध्या कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में लोनिवि मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि जब वह छोटे थे तो सैफई से साइकिल पर सवार होकर नुमाइश देखने आते थे। इसके बाद केके डिग्री कालेज में शिक्षण काल के दौरान भी नुमाइश देखने आते थे।

दूर-दूर के व्यापारी भी नुमाइश में दुकानें लगाने आते थे। अब दिन प्रतिदिन नुमाइश और पंडाल में होने वाले कार्यक्रमों का स्तर गिरा है। दूर दराज से आए व्यापारियों से ज्यादा किराया वसूलकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। एक ओर इससे नुमाइश की आमदनी बढ़ी है वहीं दूसरी ओर इसका स्तर गिरता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों व कमेटी को इस पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमेशा ही इटावा नुमाइश का विकास कराया है।

भजन रसामृत संध्या आज
रविवार को पंडाल में  भजन रसामृत संध्या कार्यक्रम होगा। आयोजकों ने कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के भजनों को सुनने की अपील शहरवासियों से की। संयोजक डा. जयचंद्र भदौरिया ने कहा कि  कार्यक्रम में प्रख्यात संत एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा व संत महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed