फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Festival: Dates for stage shows announced

इटावा महोत्सव में आयोजित मंचीय कार्यक्रमों की तिथियां घोषित

Mon, 18 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Etawah Festival: Dates for stage shows announced
इटावा। प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित होने वाले मंचीय कार्यक्रमों की तिथियां घोषित कर दी गई है। प्रदर्शनी समिति के जनरल सेक्रेटरी/एसडीएम सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। एक दिसंबर को प्रदर्शनी का आगाज होगा। पंडाल में कार्यक्रमों की तिथियां तय हो गई हैं।
विज्ञापन

पंडाल में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों में 2 दिसंबर को दिव्यांगजन सम्मेलन, 3 दिसंबर को अंताक्षरी प्रतियोगिता, शाम को रासलीला, 4 दिसंबर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन शाम को रासलीला, 5 दिसंबर की शाम को फैशन शो, 6 दिसंबर को ग्रुप डांस शाम को स्थानीय मुशायरा, 7 दिसंबर को पर्यावरण सम्मेलन शाम को स्थानीय संगीत सम्मेलन, 8 दिसंबर को दिन व शाम को स्थानीय संगीत प्रतियोगिता, 9 व 10 दिसंबर को विज्ञान प्रदर्शनी, 11 दिसंबर को दिन में विद्यालीय नाटक प्रतियोगिता व शाम को स्थानीय कवि सम्मेलन, 12 दिसंबर को वैरायटी शो बालिका, 13 दिसंबर को टेलेंट शो, 14 दिसंबर को वैरायटी शो व इसी दिन पुस्तक मेला का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

15 दिसंबर को भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन व शाम को भजन संध्या आयोजित होगी। 16 दिसंबर को बौद्ध सम्मेलन शाम को वैरायटी शो बालक, 17 दिसंबर को कला कौशल प्रतियोगिता व शाम को बॉडी बिल्डिंग शो, 18 दिसंबर को महिला सम्मेलन शाम को गजल कार्यक्रम, 19 दिसंबर को महिला सम्मेलन व शाम को अखिल भारतीय मुशायरा, 20 दिसंबर को कैरियर गाइडेंस सम्मेलन शाम को मानस सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम, 21 दिसंबर को पेंशनर सम्मेलन, शाम को रॉक नाइट, 22 दिसंबर को पं. शिवदत्त चतुर्वेदी वाद- विवाद प्रतियोगिता, शाम को रियलिटी शो टीवी कलाकारों की नाइट, 23 दिसंबर की शाम सूफी एवं कव्वाली नाइट, 24 दिसंबर को महाकवि देव श्रीनरायन चतुर्वेदी कविता पाठ प्रतियोगिता, शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 25 दिसंबर को दिन में आयुष सम्मेलन, शाम को सुंदर कांड धार्मिक सम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 दिसंबर को कौमी एकता सम्मेलन, शाम को लोकगीत कार्यक्रम, 27 दिसंबर को चौधरी कृष्ण गोपाल स्मारक संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता, शाम को युवा फेस्टिवल, 28 दिसंबर को क्विज कांटेस्ट प्रतियोगिता शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 29 दिसंबर को अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन(बॉलीवुड नाइट) व 30 दिसंबर को समापन समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed