{"_id":"62f6b15d10b93b2b76165f45","slug":"etawah-etawah-news-up-news-shivpal-etawah-news-knp712611861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के नेताओं ने दिया परिपक्वता का परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के नेताओं ने दिया परिपक्वता का परिचय
विज्ञापन
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बिहार में नेेताओं ने परिपक्वता दिखाते हुए सरकार बदली है। नीतीश कुमार पुराने समाजवादी नेता हैं।
फ्रेंड्स कॉलोनी में बहन कमलादेवी से राखी बंधवाने पहुंचे शिवपाल सिंह ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। 2024 में विपक्ष की ओर से नीतीश के पीएम पद के उम्मीदवार का चेहरा होने पर कहा कि वे अनुभवी हैं। आठवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। पुराने समाजवादी भी है तो 2024 में देखते जाइए क्या होता है। हमारी तो छोटी पार्टी है, उसे मजबूत करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रसपा में लोगों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। सबसे ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्हें अच्छी जिम्मेदारियां देने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिन के भीतर प्रसपा प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर सकती है।