इटावा। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला खो-खो टूर्नामेंट का खिताब पुलिस विभाग की टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में बेसिक शिक्षा परिषद की शिक्षिकाओं की टीम को हराया।
पहला मुकाबला प्रोबेशन अधिकारी और नगर पालिका प्रतिनिधि के बीच खेला गया। नगर पालिका टीम ने 7 -3- 7 के मैच में निर्धारित 7 मिनट में 19 प्वाइंट बनाये। जबकि प्रोबेशन टीम 3 प्वाइंट ही बना पाई। दूसरा मैच पुलिस विभाग एवं आंगनबाड़ी टीम के बीच हुआ। इसमें पुलिस विभाग टीम ने 18 प्वाइंट बनाये। आंगनबाड़ी टीम कोई भी स्कोर नही कर सकी। तीसरे मैच में गृहणियों की टीम ने 2 अंक बनाये। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित समय में एक अंक ही बना सकी। पहला सेमीफाइनल मुकाबला नगर पालिका एवं बेसिक शिक्षा परिषद के मध्य खेला गया। इसमें बेसिक की शिक्षिकाओं ने 3 अंक बनाये। नगर पालिका टीम 2 अंक बना कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच पुलिस एवं गृहणियों के मध्य खेला गया। जिसमें पुलिस विभाग की टीम ने निर्धारित समय में 9 अंक बनाये। गृहणियां की टीम स्कोर का पीछा करते हुये 6 अंको में निर्धारित समय पर आउट हो गई। स्कोरर की भूमिका अवधेश राठौर संचालन योगेन्द्र चौधरी ने किया। मैच में रैफरी की भूमिका अमित यादव, वेद प्रकाश, प्रदीप यादव, नृपेन्द्र चतुर्वेदी ने निभाई। प्रोबेशन अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक, एस आर जी मीनाक्षी पांडेय, नबीला खान आदि मौजूद रहे।