{"_id":"5fb6b9ca8ebc3edc0f59e601","slug":"etawah-etawah-news-etawha-news-knp5951125105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के साथ फ्री चावल इस महीने से बंद, अब मिलेगा चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के साथ फ्री चावल इस महीने से बंद, अब मिलेगा चना
विज्ञापन
इटावा। राशन की दुकानों से अभी तक मुफ्त अनाज वितरण का लाभ ले रहे कार्डधारकों को मिलने वाले निशुल्क राशन में अब कटौती कर दी गई है। शासन के आदेश पर इस महीने से कार्डधारकों को फ्री चावल नहीं मिलेगा। अब सिर्फ गेहूं और उसके साथ चना दिया जाएगा। यह वितरण कार्य 21 नवंबर से शुरू हो जाएगा।
शासन के निर्देशों के तहत इस माह 21 नवंबर से मुफ्त अनाज वितरण होगा। इसमें प्रत्येक कार्डधारक को पांच किलो प्रति यूनिट की दर से गेहूं दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक राशनकार्ड पर एक किलो चना भी दिया जाएगा। अभी तक इस योजना के तहत प्रत्येक राशनकार्ड पर प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाता था। इस महीने जो व्यवस्था की गई है उसके तहत चावल नहीं मिलेगा। उसके स्थान पर पांच किलो गेहूं प्रति यूनिट की दर से दिया जाएगा।
डीएसओ विकास कुमार ने बताया कि खाद्य गारंटी योजना के कार्डधारकों को यह अनाज दिया जाएगा। इसके निर्देश राशन के दुकानदारों को दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वितरण पर पूरी नजर रखी जाएगी और विभागीय अधिकारी इस दौरान दुकानों को निरीक्षण करके यह देखेंगे कि खाद्यान्न का वितरण सही तरीके से किया जाए। लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से सरकार ने मुफ्त अनाज वितरण की यह योजना लागू की थी। इसके तहत प्रत्येक माह की 15 तारीख के बाद मुफ्त अनाज दिया जाता है। 15 तारीख से पहले सस्ते दरों पर अनाज दिया जाता है। यह व्यवस्था नवंबर तक के लिए की गई थी। जिसके तहत इस माह का वितरण 21 नवंबर से शुरू होगा।