{"_id":"5eb447188ebc3e90966502a7","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp5589925192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण कॉलेज और आश्रम पद्धति विद्यालय में 250 बेड की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण कॉलेज और आश्रम पद्धति विद्यालय में 250 बेड की व्यवस्था
विज्ञापन
इटावा। आसपास के जनपदों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन के निर्देश पर शहर से सटे दो कॉलेजों में 250 बेड का इंतजाम किया गया है। आगरा रोड आलमपुर हौज स्थित नारायण कॉलेज में 100 और ग्राम कांधनी स्थित पं.दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में 150 बेड की व्यवस्था की गई है।
गुरुवार को सीडीओ राजागणपति आर तथा सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने इन दोनों कालेजों का दोपहर में निरीक्षण कर चल रही तैयारियों को देखकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने बताया कि दोनों कालेजों में बेड और गद्दे की व्यवस्था है। ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं। नारायण कालेज में दस, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में 15 ऑक्सीजन सिंलिंडर लगाए जाएंगे। ताकि यहां पर लाए जाने वाले मरीजों को सांस फूलने की समस्या होने पर उन्हें तत्काल ऑक्सीजन लगाया जा सके। परेशानी होने पर बिना लक्षण वाले मरीजों को यहां रखा जाएगा। उनके दवा और खाने की व्यवस्था रहेगी। खाना विद्यालयों की किचन में ही बनाया जाएगा। 25-25 सदस्यीय दो टीमें बना दी हैं। एक टीम में छह डॉक्टर, तीन स्टाफ नर्स, दो लैब टेक्नीशियन के अलावा वार्ड व्बॉय, स्वीपर इत्यादि शामिल हैं। एक टीम 15 दिन ड्यूटी करने के बाद 15 दिन क्वारंटीन रहेगी।
सीएमओ ने बताया जसवंतनगर के कोविड-19 अस्पताल में 30 बेड और 17 ऑक्सीजन सिलिंडर पहले से तैयार हैं। यहां पर अन्य कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा। कानपुर मंडल में सरसौल और तिर्वा सीएचसी को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। जसवंतनगर तीसरे नंबर पर है। इन दोनों अस्पतालों के भर जाने पर संक्रमित मरीज जसवंतनगर भेजे जाएंगे।