फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah dominates National Abacus, wins Champion Trophy

Etawah News: नेशनल एबाकस में इटावा का दबदबा, जीतीं चैंपियन ट्रॉफी

Thu, 30 Apr 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Etawah dominates National Abacus, wins Champion Trophy
इटावा। नई दिल्ली में 27 व 28 अप्रैल को आयोजित ब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय स्तर की एबाकस प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने शानदार सफलता हासिल की है। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए बच्चों के बीच कड़ी टक्कर थी जिसमें इटावा के छात्रों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंशुमन अग्रवाल, आरव अग्रवाल और आरुष अग्रवाल ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों के अन्य छात्रों ने भी अपनी गणितीय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। पीहू सैनी, अर्नव गोयल, भव्या अग्रवाल और वृंदा गर्ग ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं, कियांश जैन, एकाक्ष गर्ग, शगुन अग्रवाल और निकित अग्रवाल ने भी सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इन नन्हे मेधावियों ने गणित के कठिन सवालों को मात्र तीन मिनट में हल करके यह जीत हासिल की।
विज्ञापन

ब्रेनोब्रेन इटावा की संचालिका वीणा अग्रवाल ने बताया कि बच्चे पिछले कई समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे जिसका उन्हें सकारात्मक परिणाम मिला है। उन्होंने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से इस संस्था का संचालन कर रही हैं, जहां देश के विभिन्न शहरों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed