फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah crime

मकान का दरवाजा तोड़कर निकाला विवाहिता का शव

Sat, 11 Jan 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
etawah crime
जसवंतनगर (इटावा)। हरकूपुर गांव में सात साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव पुलिस ने शुक्रवार को बंद दरवाजा का ताला तोड़कर निकाला। शव रजाई में लिपटा था। गले पर निशान थे। ससुराल वाले घर छोड़कर भाग निकले हैं। मृतका के पिता ने पति, जेठ-जेठानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाने के हरकूपुर गांव निवासी कुलदीप राजपूत दैनिक मजदूरी करता है। गांव की ही विद्यावती राजपूत उर्फ खुशबू (24) ने कुलदीप से सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी दोनों परिवारों की मर्जी के बगैर हुई थी। लिहाजा शादी के बाद खुशबू व कुलदीप दोनों ही गांव छोड़कर दिल्ली में रहने लगे थे। साल भर पहले दोनों पांच साल की बेटी के साथ गांव लौटे और परिवार के साथ रहने लगे। घर में कुलदीप के माता-पिता, बड़े भाई व भाभी रहते हैं। इसी गांव में रह रहे विद्यावती के पिता राजकुमार राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह वह बेटी के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका था। पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार आए।
विज्ञापन

पुलिस ताला तोड़कर घर में दाखिल हुई। खुशबू का शव रजाई में लिपटा जमीन पर रखा मिला। गर्दन पर निशान देखे गए। आशंका है कि उसका गला दबाया गया होगा। खुशबू के पिता राजकुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि ससुरालीजन आए दिन उसकी पुत्री को दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज न मिलने पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खुशबू के पति कुलदीप पुत्र लालता प्रसाद, जेठ नीरज व जेठानी मनीषा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहसीलदार रामानुज भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शव के गले पर निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed