फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Congressmen hit the road, 30 detained

इटावा : कांग्रेसी सड़क पर उतरे, 30 हिरासत में लिए

Sat, 06 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Congressmen hit the road, 30 detained
कांग्रेसियों से अर्थी छीनते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। नगर पालिका चौराहे से जिला मुख्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने नौरंगाबाद पुलिस चौकी पर रोक लिया। करीब 30 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान महंगाई और केंद्र सरकार की अर्थी को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में छीना झपटी हुई। पुलिस ने अर्थी छीन लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला कार्यालय से केंद्र सरकार की अर्थी रूपी पुतले की शवयात्रा निकालने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ दूर ही चले थे कि पुलिस ने अर्थी छीन ली। इसके बाद कांग्रेसी पैदल ही नारेबाजी करते हुए कचहरी की ओर चल दिए। रोका टोकी पर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव तथा शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे की पुलिस से नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन

कोतवाल भूपेंद्र राठी की अगुवाई में पुलिस बल कांग्रेसियों को रोकने में लगा रहा। नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास पुलिस ने बैरियर लगा दिए। वहां सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, एसपी सिटी कपिल देव, सिटी अमित कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौरंगाबाद चौकी के पास ही जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष समेत 30 कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया गया। यहां से उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान महंगाई के साथ-साथ ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस प्रदर्शन में शामिल होकर गिरफ्तारी देने वालों में कांग्रेस नेता सुखराम सिंधी, कोमल सिंह कुशवाहा, वाचस्पति द्विवेदी, राम नरेश यादव, श्याम बाबू त्रिपाठी, कुसुमलता उपाध्याय, अनूप परमार, अरुण यादव, मनोज दीक्षित समेत तीस कार्यकर्ता रहे।

नौरंगाबाद पुलिस चौकी पर कांग्रेसियों को रोकते एसडीएम राजेश वर्मा। संवाद

नौरंगाबाद पुलिस चौकी पर कांग्रेसियों को रोकते एसडीएम राजेश वर्मा। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed