फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Chaos caused by fire in Post Kovid Care Center of District Hospital

इटावा : जिला अस्पताल के पोस्ट कोविड केयर सेंटर में आग से मची अफरा तफरी

Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Chaos caused by fire in Post Kovid Care Center of District Hospital
पोस्ट कोविड सेंटर के कमरे में आग बुझाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला अस्पताल में बने कोविड केयर सेंटर में रविवार दोपहर को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पोस्ट कोविड केयर सेंटर में एलटी सुरेश वर्मा व डाटा एंट्री आपरेटर दुर्गेश पांडे दोपहर करीब पौने 12 बजे बाहर कक्ष काम कर रहे थे। इस दौरान स्टोर रूम में आग लग गई। धुआं उठता देख अस्पताल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र के जरिये आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू न नहीं पा सके। सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी सनद कुमार ने मौके पर पहुंचे। दरवाजे से धुआं होने से आग का अंदाजा नहीं लग रहा था। इससे अग्निशमन कर्मियों ने स्टोर रूम की खिड़की तोड़ी और करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कागजात जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

निरीक्षण में फायर सिस्टम मिला था खराब
अग्निशमन विभाग के स्टेशन प्रभारी सनद कुमार ने बताया जिस बिल्डिंग में पोस्ट कोविड केयर सेंटर संचालित है, उसमें डेढ़ महीने पूर्व फायर सिस्टमों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान फायर सिस्टम खराब मिले थे, जिन्हें ठीक कराने के लिए अस्पताल प्रबंधक को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी गठित की जाएगी
जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ.निखिल कुमार का कहना है आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। आग किन कारणों की वजह से लगी। इसका पता जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed