फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Brick kilns will remain closed in the next season in protest against the policies of the government

इटावा : सरकार की नीतियों के विरोध में अगले सीजन में बंद रहेंगे ईंट भट्ठे

Sun, 17 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Brick kilns will remain closed in the next season in protest against the policies of the government
जानकारी देते ईट निर्माण समिति के अध्यक्ष कुमुदेश चंद्र यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। ईंट भट्ठा कारोबारी अगले सीजन में भट्ठे नहीं चलाएंगे। इसके लिए ईंट निर्माता समिति ने प्रदेश सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया है। आरोप लगाया कि कारोबारी समस्याओं को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन दिए गए लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष कुमुदेश चंद्र यादव एवं महामंत्री सुरेश कुमार अरोड़ा ने रविवार को बैठक के बाद विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय ईंट और टाइल्स निर्माता महासंघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति ने भट्ठे न चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विज्ञप्ति ने बताया कि सरकार से लाल ईंट बिक्री में जीएसटी कंपोजीशन स्कीम समाप्त कर जीएसटी स्लैब में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी समाप्त करने, कोयले के रेटों में अप्रत्याशित वृद्धि को खत्म करने की मांगें भी की गई हैं। आरोप लगाया कि भट्ठे पर जेसीबी के उपयोग पर पुलिस उत्पीड़न करती है। बैठक में ईंट निर्माता समिति फिरोजाबाद के अध्यक्ष बीएस यादव संत, श्रीकृष्ण यादव, गोरलदास, उत्तम सिंह यादव, यदुनाथ सिंह, भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed