फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: 12 people arrested for stealing businessman's house

इटावा: व्यापारी के घर से तिजोरी चोरी करने वाले 12 लोग गिरफ्तार, चोरों में एक परिवार के छह लोग शामिल

Mon, 02 Aug 2021 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Aug 2021 10:06 PM IST
सार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की तो करीब चार लाख रुपये उनके पास ही मिल गया था। पुलिस शेष रुपये व गायब जेवरों समेत चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर रविवार देर रात इंद्रापुर बंबा पुलिया के पास बैठे आरोपी नीलेश समेत सात लोगों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Etawah: 12 people arrested for stealing businessman's house
पुलिस गिरफ्त में चोरी करने वाली महिला समेत 12 लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले की बकेवर पुलिस ने व्यापारी के घर से तिजोरी चोरी करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से चोरी के जेवर, रुपये बरामद हुए हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कस्बा निवाड़ीकला निवासी शहाबुद्दीन जो एक शीतलपेय कंपनी का संचालन करते है। उनके घर में शुक्रवार करीब घुसे चोर आलमारी में लगी तिजोरी किसी तरह निकाल कर ले गए थे। व्यापारी ने सात लाख रुपये नगद व दो सौ ग्राम सोना चोरी होने की बात कही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की तो करीब चार लाख रुपये उनके पास ही मिल गया था। पुलिस शेष रुपये व गायब जेवरों समेत चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर रविवार देर रात इंद्रापुर बंबा पुलिया के पास बैठे आरोपी नीलेश समेत सात लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को उनके पास से नगदी, चोरी किए हुए जेवर, चोरी में इस्तेमाल करने वाले औजार, तीन तमंचे, छह कारतूस व चार चाकू बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए सातों लोग बंबा पुलिया के पास बैठकर कहीं और चोरी करने की योजना बना रहे थे। इससे पहले वह कहीं चोरी की वारदात को अंजाम देते पुलिस ने उन्हें मौके से पकड़ लिया। 

माता-पिता व बहनों को छुपाने के लिए दिए थे जेवर
एसएसपी ने बताया कि शहाबुद्दीन के घर से तिजोरी चोरी कर उसमें रखे जेवरात निकाल कर आरोपी नीलेश उन्हें छुपाने के लिए जगह ढूंढ रहा था। जब उसे कोई तरकीब नहीं सूझी तो उसने चोरी के जेवरात अपनी मां सरोजनी देवी, पिता रामगोपाल दोहरे व बहन शांतिदेवी, रुबी देवी व पूजा को दे दिए थे। पुलिस टीम ने इस संबंध में आरोपी नीलेश से पूछताछ की और जेवरात उसके माता-पिता व बहनों के पास बरामद कर उनको भी गिरफ्तार कर लिया। 

ये सामान मिला 
पुलिस को आरोपियों के पास से दस चूड़ी, तीन हार, एक झूमर, एक नाक की बेसर, एक जोड़ी कान की झुमकी, एक मांग टीका, लोहे की तिजोरी, 2 लाख 96 हजार रुपये बरामद किए। 

 

इनकी हुई गिरफ्तारी   
बकेवर के इस्माइलपुर टडवा गांव निवासी नीलेश कुमार उर्फ सचिन दोहरे, उसके पिता रामगोपाल दोहरे, मां सरोजनी देवी, बहन पूजा, इकदिल के नगला चौहान निवासी शादीशुदा बहन शांति देवी, औरैया के थाना बिधूना, रुरुगंज गांव निवासी रुबी देवी, उसका पति महेंद्र सिंह दोहरे, निवाड़ी कला निवासी साथी अरमान, अभिषेक कुमार, अरुण सिंह बाथम, बड़ी निवाड़ी निवासी मोहित नागर व बकेवर के इंद्रावखी निवासी नितिन कुमार दोहरे 

अपने शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी
आरोपी नीलेश कुमार, मोहित नागर, अभिषेक, अरमान व नितिन के बीच दोस्ती काफी पुरानी है। उनकी उम्र भी करीब 20 साल के आसपास है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी करते हैं। यह लोग चोरी के माल को आपस में बांट लेते थे, इसके बाद वह लोग कहीं घूमने निकल जाते थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed