फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Entry of heavy vehicles stopped on Chambal bridge

चंबल पुल पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

Wed, 03 Mar 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles stopped on Chambal bridge
चंबल पुल पर लगे भीषण जाम की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
इटावा। यूपी और एमपी को जोड़ने वाले चंबल नदी पर बने पुल के पिलर नंबर छह की बेयरिंग टूटने से इसपर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। बाइक, कार समेत हल्के वाहन ही इससे गुजरेंगे। भारी वाहनों को सहसो, चकरनगर होते हुए गुजारा जाएगा। पुल को बनने में काफी वक्त लग सकता है। डीएम श्रुति सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार रात 12 बजे से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

पांच माह पहले अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट दी थी कि एनएच 92 इटावा-भिंड, ग्वालियर मार्ग पर बने चंबल नदी पुल की (ग्वालियर की ओर से) पिलर न. छह की बेयरिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया: प्रतिबंधित किया जाना जरूरी है। इस रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि भिंड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिंड जाएंगे। उदी चौराहे से चकरनगर-सहसों-फूफ होते हुए भिंड जाएंगे। भिंड से आगरा/कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए जाएंगे। फूफ सहसों-चकरनगर से उदी चौराहा होते हुए इटावा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 साल पुराना है पुल
चंबल नदी पर बना यह पुल 50 साल पुराना है। ओवर लोडेड वाहनों के बेरोकटोक आवागमन ने पुल को कमजोर कर दिया है। इससे पहले भी पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। 24 घंटे के अंदर 900 से 1000 लोडेड ट्रक गुजर रहे हैं।
दो साल पहले भी क्षतिग्रस्त हुआ था पुल
- छह अप्रैल 2019 को पिलर में छेद होने से दो दिन आवागमन बंद रहा था।
-18 जुलाई 2019 को फिर पिलर में खराबी आने से दो दिन आवागमन बंद रहा
-2 अगस्त 2019 को स्लैब क्षतिग्रस्त होने से 8 दिनों तक आवागमन बंद रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed