{"_id":"5a58eae04f1c1bea408b4710","slug":"enhanced-lioness-jessica-in-etawah-lion-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा लायन सफारी में बढ़ी शेरनी जेसिका की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा लायन सफारी में बढ़ी शेरनी जेसिका की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
लायन सफारी में शेरनी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायन सफारी में शेरनी जेसिका के प्रसव का समय नजदीक आते ही निगरानी बढ़ा दी गई है। जेसिका को अब ब्रीडिंग सेंटर से बाहर निकालना बंद कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो 15 तक लायन सफारी एक बार फिर गुलजार होगी। शेरनी जेसिका के शावकों की उछलकूद एक बार फिर देखने को मिलेगी।
करीब डेढ़ वर्ष पहले लायन सफारी में शेरनी हीर ने दो शावकों एवं ग्रीष्मा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। दुर्भाग्य से पांचों शावकों की मौत हो गई। शेरनी जेसिका ने दो शावकों को जन्म दिया। दोनों शावक अब एक साल से अधिक के हो गए हैं। शावक शिंबा और सुल्तान दोनों ने लायन सफारी के प्रति लोगों का आकर्षण कायम रखा। शेरनी जेसिका फिर से गर्भवती हुई।
15 जनवरी के आसपास शावकों को जन्म दे सकती है। उसके प्रजनन का समय नजदीक आते ही सफारी प्रशासन चौकन्ना है। इटावा सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह हर घंटे पर सीसीटीवी कैमरों की रिपोर्ट देख रहे है। शेरनी जेसिका को ब्रीडिंग सेंटर में कड़ी निगरानी में रखा गया है।