फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Employment servants get honorarium after three years

रोजगार सेवकों को तीन साल बाद मिला मानदेय

Tue, 12 May 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Employment servants get honorarium after three years
मनरेगा में काम कर रहे रोजगार सेवकों को तीन साल बाद मानदेय मिल पाया है। कोरोना महामारी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी रोजगार सेवकों के खातों में पैसा भेजा है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा शौकत अली ने बताया कि जिले में 344 रोजगार सेवकों की भर्ती की गई थी, जिसमें इस समय 327 काम कर रहे हैं।
इन रोजगार सेवकों को 6000 रुपये महीने निर्धारित है। किंतु मनरेगा में व्यय धनराशि की अपेक्षानुसार न कर पाने के कारण मानदेय नहीं मिल पा रहा था।
उपायुक्त ने बताया कि कोरोना महामरी के चलते मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अवशेष धनराशि जारी कर दी।
जिले में रोजगार सेवकों को 29349196 रुपये जारी किए गए हैं। महेवा ब्लॉक के नगला शुक्ल के रोजगार सेवक सौरभ शुक्ल ने बताया कि उनके खाते में 14 हजार और बम्होरा के रोजगार सेवक सतीश नागर ने बताया कि उनके खाते में 50 हजार रुपये आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed