फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ELISA test in district hospital from next week

Etawah News: जिला अस्पताल में अगले सप्ताह से एलाइजा जांच

Thu, 07 Sep 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
ELISA test in district hospital from next week
इटावा। अगले सप्ताह से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में भी एलाइजा जांच शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग सिर्फ एलाइजा जांच में ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डेंगू मानता है। ऐसे में बड़ी संख्या में जिले में किटों से होने वाली जांचों के सैंपल सैफई मेडिकल कॉलेज की एलाइज मशीन पर आश्रित हैं। कई-कई दिनों तक रिपोर्ट न आने से मरीजों की हालत खराब हो जाती है। अब जिला अस्पताल में यह सुविधा अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में मरीजों को डेंगू की जांच रिपोर्ट आने का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि किट से जांच काफी महंगी पड़ती है। संदिग्ध डेंगू मरीजों के सैंपल सीएमओ स्तर पर भिजवाए जाते हैं। बताया कि डेंगू की एलाइजा जांच के लिए शासन स्तर से मांग की है। इसके लिए चार लैब टेक्नीशियनों की जरूरत है। सीएमओ से लैब टेक्नीशियन मिलते ही जांच कार्य शुरू हो जाएगा। बताया कि एलाइजा जांच तभी होगी, जब 20 संदिग्ध केस निकलेंगे। हालांकि किट से 80 प्रतिशत जांच रिपोर्ट में डेंगू होता है। उसी आधार पर मरीज का इलाज शुरू किया जाता है।
विज्ञापन



तीन अगस्त से छह सितंबर तक 589 जांच, डेंगू के 49 संदिग्ध मरीज मिले
जिला अस्पताल की पैथाेलॉजी लैब में रोजाना 300 से अधिक मरीज खून की जांच कराने आ रहे हैं। बुधवार को मरीजों की संख्या 300 से अधिक रही। वायरल का प्रकोप बढ़ने से खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पैथोलॉजी लैब में तीन अगस्त से लेकर छह सितंबर तक 589 मरीजों की किट से डेंगू जांच हुई, इसमें 49 डेंगू मरीज मिले। रोजाना 70 से 80 मरीजों की मलेरिया जांच हो रही है। एलाइजा जांच में 12 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में तीन नए समेत डेंगू के छह संदिग्ध मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल में आए 1250 मरीज
वायरल से ग्रसित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल यह है कि जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें आधे से ज्यादा संख्या वायरल से ग्रसित मरीजों की होती है। बुधवार को जिला अस्पताल में 1250 मरीज आए। इनमें करीब 800 मरीज वायरल से ग्रसित रहे। ज्यादातर खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित हैं। डां. शांतनु निगम ने 250, डॉ. सोनाली ने 125, डॉ. विकास राजपूत ने 100, बाल रोग चिकित्सक डॉ. पीके गुप्ता ने 81, डॉ. शादाब आलम ने 60 मरीजों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed