फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electronic display boards should be installed outside OPD: Vice Chancellor

ओपीडी के बाहर लगाए जाएं इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड : कुलपति

Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electronic display boards should be installed outside OPD: Vice Chancellor
इटावा। होली के बाद शुक्रवार सुबह उप्र आयुर्विज्ञान विवि सैफई के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी ओपीडी के बाहर जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। इससे मरीजों को संबंधित विभागों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन

कुलपति ने इलाज, पंजीकरण और दवाइयों की उपलब्धता से संबंधित व्यवस्थाओं को स्वयं देखा। उन्होंने फार्मेसी काउंटर पर मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता पूछी। मरीजों ने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है। इसके बाद उन्होंने ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर का भी निरीक्षण किया। त्योहार के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कुलपति ने ट्रॉमा सेंटर का भी निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कुलपति ने ट्रॉमा सेंटर की ड्यूटी और रोस्टर व्यवस्था भी देखी। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन का उद्देश्य मरीजों को सुगम, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देना है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed