फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electricity was cut off in 20 neighborhoods for three hours.

Etawah News: तीन घंटे गुल रही 20 मोहल्लों की बिजली

Wed, 08 Apr 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off in 20 neighborhoods for three hours.
इटावा। मौसम के बदले मिजाज ने शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे शुरू हुई तेज आंधी और उसके बाद हुई बारिश के कारण शहर के बड़े हिस्से में अंधेरा छा गया। फ्रेंड्स कॉलोनी और मैनपुरी फाटक समेत कई फीडरों के क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइनों पर गिर गईं, जिससे केबल टूट गए। विभाग को आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी और देर रात ही लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन




शाम को जैसे ही आंधी शुरू हुई, बिजली निगम ने एहतियात के तौर पर आपूर्ति बंद कर दी थी। हालांकि, आंधी इतनी तेज थी कि फ्रेंड्स कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर और मैनपुरी फाटक फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भारी भरकम टहनियां बिजली के तारों पर आ गिरीं। इसके चलते केबल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश रुकने के बाद जब बिजली निगम ने फॉल्ट खोजना शुरू किया, तब जाकर नुकसान का अंदाजा हुआ।
विज्ञापन

इसके चलते लाइन पार क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी, अशोक नगर, चौहान कॉलोनी, रामनगर और विजयनगर में शाम सात बजे तक बत्ती गुल रही। इसी तरह गुरु तेग बहादुर और मैनपुरी फाटक फीडर से जुड़े मोहल्लों में भी शाम साढ़े छह बजे तक अंधेरा छाया रहा। बारिश थमने और हवा की गति कम होने पर बिजली कर्मियों की टीमें सक्रिय हुईं। गिरे हुए पेड़ों को काटकर केबल को दुरुस्त करने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed