फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electricity thieves no longer happy, FIR lodged against 110 in etawah

इटावा: बिजली चोरों की अब खैर नहीं, 110 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 28 Aug 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity thieves no longer happy, FIR lodged against 110 in etawah
इटावा। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने तीन उपखंड अधिकारियों की शहर में सघन चेकिंग के लिए ड्यूटी लगाई है। उपखंड अधिकारी पुलिस बल के साथ हर मोहल्लों में गली-गली जाकर बिजली चोरी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा जुर्माना वसूलेंगे।
विज्ञापन

विभाग के इस अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है। शहरी क्षेत्र में तीन टीमों ने अभियान चलाकर अब तक 110 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है, इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में एसडीओ राहुल यादव, सचिन कुमार व लव कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीमें छापामार अभियान चला रहीं हैं। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ कर, उन पर कार्रवाई की जा रही है। अधिशाषी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने बताया कि लाइनलॉस कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में अधिक लाइनलॉस वाले आठ फीडरों को चिन्हित किया गया है, जिन पर विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि बिजली चोरी रोकी जाएगी और बिजली चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed