फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electricity supply to many localities remained disrupted due to rain.

Etawah News: बारिश से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही

Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to many localities remained disrupted due to rain.
इटावा। मंगलवार को भोर से शुरू हुई बारिश दिनभर होती रही। इससे जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट आने से गलन और बढ़ गई है। बारिश की वजह से शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सात से आठ घंटे तक बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था बेपटरी नजर आई। इससे लोगों को सुबह जल आपूर्ति की संकट से जूझना पड़ा। उधर, जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार भोर से शुरू हुई बारिश ने अधिकतम तापमान में अचानक गिरावट ला दी। सुबह से ही बारिश के बीच गलन बढ़ गई। जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे गलन बढ़ गई है। भीषण ठंड में लोग कई-कई बार भींगने को भी मजबूर रहे।
विज्ञापन

उधर, बारिश की वजह से फ्रेंड्स कॉलोनी उपकेंद्र पर इंसुलेटर फुंकने से मोहल्ला अशोक नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर, विजय नगर, गांधी नगर, भरथना चौराहे, अजीतनगर समेत 10 मोहल्लों की आपूर्ति सुबह छह से दोपहर एक बजे तक बाधित रही। एकता कॉलोनी, पक्का बाग, अर्जुन नगर समेत लगभग पांच मोहल्लों की आपूर्ति बारिश में फॉल्ट हो जाने की वजह से सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ तृतीय गगन अग्निहोत्री के अनुसार इंसुलेटर में खराबी आने की वजह से बिजली बाधित रही। इंसुलेटर बदले जाने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। मंगलवार को पूरे दिन कई बार रुक-रुक कर तीन बार बारिश हुई। दोपहर में ऐसा लगा कि पूरे दिन बारिश नहीं होगी, लेकिन कुछ देर बाद हल्की धूप निकलने के बाद फिर से बदली हो गई।

जिला अस्पताल में भी बारिश की वजह से सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर में सिर्फ 575 मरीज आए। डॉ.शांतनु निगम ने बताया कि उन्होंने करीब 90 मरीज देखे। इनमें से ज्यादातर बुखार और जुकाम के रहे। चेस्ट फिजिशियन डॉ. विकास राजपूत ने करीब 45 मरीज देखे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की अपेक्षा में मरीजों की संख्या कम रही। जबकि सामान्य दिनों में मंगलवार को लगभग एक हजार मरीज आते हैं। इनमें खांसी, जुकाम के अलावा सांस के मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed