{"_id":"6488b948854c7cd3f50fcb04","slug":"electricity-failure-of-27-villages-due-to-fault-in-the-sub-centre-etawha-news-c-12-1-284925-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: उपकेंद्र में फाल्ट से 27 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: उपकेंद्र में फाल्ट से 27 गांवों की बिजली गुल
Wed, 14 Jun 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
सैफई। भीषण गर्मी में असमय होने वाले फाल्ट से लोगों की परेशानियां दूर होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सैफई बिजली उपकेंद्र में फाल्ट होने से मंगलवार की सुबह 27 गांवों की बिजली गुल हो गई। इस वजह से पैरामेडिकल कॉलेज व कई बाजार में लोगों को परेशानी हुई। सात घंटे बाद खराबी दूर होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को मरम्मत कार्य होने की वजह से प्रथम सब स्टेशन बंद रहा, जिससे सब स्टेशन सैफई द्वितीय पैरामेडिकल कॉलेज, प्रोफेसर मार्केट, नायकपुरा, सैफई हवाई पट्टी, नगला किशोरी समेत लगभग 27 गांवों की बिजली बाधित रही। सैफई प्रथम सब स्टेशन की 33 केवी की लाइन सात दिन पहले फाल्ट होने पर सैफई सब स्टेशन द्वितीय से बिजली वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में चलाई जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार यदि उसी समय ठीक कर दिया जाता तब शायद प्रथम सब स्टेशन के गांवों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ता। ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ वर्ष पुरानी होने की वजह से 33 केवी लाइन जगह-जगह से टूटने लगती है।
सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकी ने बताया कि बिजली विभाग के लोग वसूली के लिए तो किसानों का उत्पीड़न करते हैं, लेकिन बिजली न मिलने पर कुछ नहीं बोलते। जिससे लोगों में नाराजगी पनपने लगी है। उन्होंने बिजली मंत्री से सैफई की बदहाल बिजली को ठीक कराए जाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।