फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electric pole is giving invitation to accident in composite school

Etawah News: कंपोजिट विद्यालय में विद्युत पोल दे रहा हादसे को दावत

Wed, 07 Feb 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electric pole is giving invitation to accident in composite school
ताखा। कस्बा ऊसराहार के कंपोजिट विद्यालय परिसर के बीच लगा बिजली का खंभा हादसों को दावत दे रहा है। विद्यालय में 364 बच्चे पंजीकृत है। साथ ही इस परिसर में तीन आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली के तारों से बच्चों के ऊपर लगातार खतरा मंडराता रहता है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि बिजली का खंभे काफी समय से लगा हुआ है।
विज्ञापन

वह स्वयं बच्चों को खंभे की तरफ जाने से रोकने के लिए बच्चों का विशेष ध्यान रखती हैं। कई बार उच्चाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।बीईओ बीरेंद्र पटेल ने बताया कि उनके समय में ऐसी कोई रिपोर्ट जिले से अभी नहीं मांगी गई, बीते सत्र में मांगी गई थी जिसे भेजा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


260 को दिए टैबलेट , शैक्षिक कार्य होंगे ऑनलाइन
जसवंतनगर। परिषदीय विद्यालयों में अध्यापक उपस्थिति व डिजिटल अवस्थापना के उद्देश्य से बीआरसी के 137 विद्यालयों के 260 अध्यापकों को टैबलेट वितरण का कार्य बीईओ अल्केश सकलेचा के नेतृत्व में किया गया। बीईओ ने बताया टैबलेट के मिलने से प्रधानाध्यापकों को रजिस्टर से छुटकारा मिलेगा।
इनके माध्यम से समस्त विभागीय रजिस्टर, अध्यापक उपस्थिति, छात्र उपस्थित, मिडडे मील एवं विभिन्न बैठकों का लेखा जोखा ऑनलाइन दर्ज होगा संघ चालक राम नरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों मे व्यवस्था सुधार कर कान्वेंट स्कूल की तरह हाइटेक बना रही है।

प्रथम चरण 260 टैबलेटस प्राप्त हुए हैं जिनकी मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया है और क्रमशः अध्यापकों को टैबलेट प्रदान किये जा रहे हैं। मधुर श्रीवास्तव, विशुन सिंह फुरकान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed