फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   electoral rivalry Firing at the gram pradhan

चुनावी रंजिश में प्रधान पर फायरिंग

Thu, 14 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 14 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
electoral rivalry Firing at the gram pradhan

थाना क्षेत्र के गांव बरौली खुर्द के ग्राम प्रधान के ऊपर बुधवार की दोपहर भाड़े के हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जमीन पर बैठकर ग्राम प्रधान ने अपनी जान बचाई। लोगों ने दौड़ाकर दो हमलावरों को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। हमलावरों के पास से दो तमंचे व एक रिवाल्वर बरामद हुई है।

विज्ञापन


हमला चुनाव रंजिश को लेकर बताया गया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गांव बरौली खुर्द के ग्राम प्रधान संजीव यादव उर्फ संजू यादव पुत्र सुरेश चंद्र यादव का हवाई पट्टी के पास बंजराहार में मकान है। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने रिश्तेदार शिव कुमार व साथी संतोष के साथ खडे़ थे।
विज्ञापन


तभी दो बाइक पर सवार होकर आए चार हमलावरों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपने ऊपर हमला होते देख संजीव यादव जमीन पर बैठ गए, जिससे वह बालबाल बच गए। उनके साथ के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पडे़। लोगों ने पीछा कर दो हमलावरों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास से एक रिवाल्वर व दो तमंचे बरामद किए गए। लोगों ने उनकी जमकर मारपीट की । सूचना मिलने पर एसओ सैफई रमेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान संजीव यादव ने बताया कि चुनाव की रंजिश को लेकर उनके ऊपर हमला किया गया है। इससे पूर्व भी उन पर हमला हो चुका है।


पकडे़ गए हमलावरों में लवकांत निवासी बुढाना ताजगंज आगरा, दिनेश कुमार निवासी गढ़ी निर्भय पचोखरा फिरोजाबाद शामिल हैं। पूछताछ में बताया गया कि इन लोगों को हत्या करने के लिए भाड़े पर बुलाया गया था। हत्या करवाने वाले मौके से भागने में सफल रहे। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है।

एसओ रमेश चंद्र ने बताया कि हमलावरों से पूछताछ जारी है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed