फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Elderly dead body found in temple, police gave shoulder

मंदिर में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस ने दिया कंधा

Sun, 10 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly dead body found in temple, police gave shoulder
शव को कंधा देते पुलिस कर्मी - फोटो : ETAWAH
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र मे शनिवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। लेकिन बुजुर्ग को कंधा देने वाला कोई नही था। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मानवीय चेहरा दिखाते हुए बुजुर्ग के अंत्योष्टि का सामान मंगवाया और शव को कंधा देकर उसका अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद एसडी फील्ड निवासी बुजुर्ग प्रमोद उर्फ कुक्कू पुत्र राम शंकर काठेरिया की मौत हो गई। वह घर में अकेले रहते थे। लेकिन मृतक के घर में किसी के ना होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा था। इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा को होने पर वह मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार में प्रयोग होने वाला सामान मंगवाया। इस दौरान पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों को भी सूचना कर दी। पुलिस ने शव को कंधा देकर शव वाहन में रखाया। इस दौरान मृतक के भतीजे अरविंद और सदैव कठेरिया परिजनों सहित मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed