फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   eksapresave par trola se bas takaraee, 13 ghaayal

एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला से बस टकराई, 13 घायल

Tue, 23 Nov 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
eksapresave par trola se bas takaraee, 13 ghaayal
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई बाई पास के बघुइया चौराहे पर सवारियों से भरी निजी बस से ट्राला (बड़े ट्रक) से टकरा गई। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने बस पर सवार लोगों को बाहर निकला। हादसे में घायल 13 यात्रियों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस व ट्राला को सड़क के हटवाया। तब करीब एक घंटे बाद हाईवे की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
मंगलवार को दोपहर के बाद एक निजी बस यात्रियों को लेकर एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होकर कुदरकोट औरैया जा रही थी। बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस यूनीवर्सिटी के गेट से निकलकर बघुइया चौराहे पर एक्सप्रेसवे से उतर रही थी।
विज्ञापन

उसी दौरान बस ने ट्राला में टक्कर मार दी। इससे बस पर सवार 13 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को यूनिवर्सिटी उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के हटवा कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस चलाते समय चालक ने शराब पी रखी थी।
हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसे के बाद अन्य यात्रियों को दूसरे साधनों से पुलिस ने गंतव्य को भेज दिया गया।

हादसे में अमितश्री, मैनपुरी के कुर्रा क्षेत्र के शाहन निवासी सुधा, पलक, वैदपुरा इटावा के दुलापुर गांव की सुहानी, उसकी मां ज्ञानी, सैफई के टिमरुआ गांव की माया देवी, ऋषभ, सैफई की अंजू, सोनी, चौबिया थाने के नगला सुनामी गांव की खुशी, उसकी बहन रुचि व मैनपुरी के विपिन, अहलादपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी की रश्मी घायल हो गईं। घायलों में माया देवी व रश्मि की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed