{"_id":"57f68c344f1c1b666d26ff46","slug":"ek-kee-maut-chaar-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगला हरलाल निवासी जयवीर 50 पुत्र रामभरोसे लाल एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरी फाटक के पास हुई। जहां मार्शल की चपेट में आने से बाइक सवार बीरेंद्र पुत्र कल्याण सिंह निवासी तिजौरा थाना बलरई घायल हो गए।
विज्ञापन
तीसरी घटना छैराहा के पास हुई जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रानी जैन पत्नी कमल जैन निवासी कटरा टेक चंद्र घायल हो गई। इसके अलावा जीजीआईसी के सामने पैदल जा रही रौली पुत्री रामवीर निवासी शिवपुरी शाला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
इससे वह घायल हो गई। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर फूफई के पास गाय की चपेट में आने से बाइक सवार शिवप्रताप पुत्र सत्यनारायण निवासी मधूपुर घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।