फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight trains including North-East will remain canceled till March 1

Etawah News: नार्थ-ईस्ट समेत आठ ट्रेनें एक मार्च तक रहेंगी निरस्त

Thu, 08 Jan 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Eight trains including North-East will remain canceled till March 1
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे ने कोहरे के चलते अप डाउन में हावड़ा-दिल्ली रूट पर चलने वाली आठ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इन ट्रेनों का दो मार्च को पूर्व की तरह संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के निरस्त होने से दैनिक यात्री समेत इन ट्रेनों से अक्सर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि कोहरे की वजह से लंबी दूरी की कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 15483 महानंदा एक्सप्रेस अप में रविवार व गुरुवार व ट्रेन संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस डाउन में सोमवार को शुक्रवार को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12505 नाथ-ईस्ट एक्सप्रेस अप में सोमवार व बृहस्पतिवार व ट्रेन संख्या 12506 डाउन में मंगलवार व शुक्रवार को नहीं चलेगी।
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन संख्या 12033 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस अप में मंगलवार, गुरुवार व शनिवार व डाउन लाइन पर इसी दिन यह ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22431 ऊधमपुर एक्सप्रेस अप में मंगलवार व शनिवार व ट्रेन व ट्रेन संख्या 22432 सोमवार व गुरुवार को निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों के निरस्त रहने से अन्य ट्रेनों पर दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ ने बताया कि कोहरे की वजह से यह ट्रेनें घंटों देरी से चल रही थी। इसके चलते इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। मौसम सामान्य होने पर यह ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी। वहीं, इन ट्रेनों की जगह कुछ स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed