फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   education is now becomes a trade says governer

शिक्षा बन गई है व्यापार : राज्यपाल

Tue, 25 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 25 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
education is now becomes a trade says governer
जनता कालेज बकेवर में आनंद स्वरूप मिश्र जयंती समारोह का दीप जलाकर उद्घाटन करते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

जनता कालेज बकेवर के संस्थापक स्व आनंद स्वरूप मिश्र की जयंती समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि शिक्षा व्यापार बन चुकी है। प्रवेश से लेकर परीक्षा पास करने के बाद प्रमाण पत्र और डिग्री लेने तक पैसा लगता है। ऐसे में शिक्षक और सर्व समाज की जिम्मेदारी है कि युवाओं को सही रास्ते पर ले जाएं। रास्ते से भटकने वाले बुद्धिमान होते हुए भी आतंकवादी और देश व समाज के विनाशक बन जाते हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल रामनाईक और अध्यक्षता कर रहे हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व निदेशक स्वास्थ्य डा रामबाबू, सचिव राज्यपाल चंद्रप्रकाश पांडेय ने आनंद स्वरूप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। राज्यपाल ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे निकल रहीं हैं। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों में छात्राओं का प्रतिशत बढ़ रहा है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से कहा कि युवाओं को सही रास्ते पर ले जाना सबकी जिम्मेदारी है। सांसद व विधायक भी इस पर ध्यान दें। इस मौके पर उन्होंने कालेज के 13 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए। पांच छात्र-छात्राओं को शील्ड व पांच-पांच हजार की छात्रवृत्ति भी प्रदान की। राज्यपाल ने जनता कालेज बकेवर में शैक्षणिक कार्य, पूर्व प्रबंध सचिव आनंद स्वरूप मिश्र व वर्तमान प्रबंध सचिव अरविंद मिश्रा की प्रशंसा की। इस मौके पर राज्यपाल ने कालेज में मंच पर ही जनता विद्यालय इंटर कालेज बकेवर में प्रस्तावित 40 लाख की कीमत से 6 कमरों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इसका निर्माण पूरा होने पर एक वर्ष बाद भी बकेवर बुलाने का कालेज प्रशासन से निमंत्रण मांगा।
विज्ञापन

छात्रा प्रियंका गुप्ता, शार्दुल्य शुक्ला, संजय सिंह, पूनम आर्या, कालेज के शिक्षक संघ अध्यक्ष डा पीके राजपूत, मंत्री डा ईशा यादव, पवन सक्सेना, सभासद गजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कालेज प्राचार्य डा एमपी यादव ने कालेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में कालेज प्रबंध समिति के डा एसएस वैश्य, रमेश चंद्र, पूर्व प्राचार्य डा साहब लाल शुक्ला व सिद्धार्थ शंकर दीक्षित ने अतिथियों का साल उढाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शमीम अहमद, एसएसपी एन कोलांचि, डा रामबख्श वर्मा पूर्व सांसद, सुधीर मिश्रा, डा राजेंद्र शुक्ला, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष सत्यप्रकाश उपाध्याय, मंत्री कुलदीप अवस्थी,डा एसआरएस यादव, चेयरमैन रेशमा देवी, चेयरमैन लखना सतीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, राजेश नारायन प्राचार्य, सुमन पांडे, डा उमाकांत मिश्रा, मनोज तिवारी, विवेक यादव, राजन शुक्ला उपस्थित रहे। संचालन डा अशोक पांडेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed