फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   education

इटावाः डीआईओएस दफ्तर पर शिक्षकों का धरना

Wed, 07 Sep 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
education
इटावा। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। पुरानी पेंशन बहाली और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय भुगतान सहित सेवा विसंगतियों से जुड़े गई मामले उठाए गए।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री विनोद चंद्र वर्मा ने कहा कि अंशदायी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की भांति सामान्य भविष्य निधि पेंशन योजना लागू की जाए। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को 15 हजार मासिक न्यूनतम मानदेय दिलाया जाए। केके इंटर कालेज बनाम राज्य सरकार की रिट में शिक्षा विभाग को अपना जवाब दाखिल करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत इंटर कालेज किल्ली सुल्तानपुर के सफाई कर्मचारी को डीआईओएस कार्यालय से संबद्घ कर रखा है। उसका सम्बद्घीकरण समाप्त होना चाहिए। जिला मंत्री योगेश कुमार वर्मा ने मांग की कि मूल्यांकन कार्य में शिक्षकों के देयकों का शीघ्र भुगतान कराया जाए। जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा ने मांग की कि सन 1995 से नियुक्त सभी शिक्षकों को विनियमित किया जाए। बाद में मांगों केे संबंध में जिलाध्यक्ष बदन सिंह कुशवाह की अगुवाई में डीआईओएस राणा को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed