{"_id":"61251a3c8ebc3ebde1367e01","slug":"education-etawah-news-knp647971451","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ आपदा प्रबंधन के गुर भी सीखेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ आपदा प्रबंधन के गुर भी सीखेंगे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। माध्यमिक विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के गुर भी सिखाए जाएंगे। सामाजिक जीवन में अचानक आने वाली किसी भी विपत्ति का मुकाबला करने के लिए उन्हें विद्यालय स्तर पर ही तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम लागू किया है। योजना के प्रथम चरण में जिले के 40 विद्यालयों का चयन किया गया है।
प्रथम चरण में राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम सितंबर महीने से शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कार्यदायी संस्था टाइम्स सेंटर फार लर्निंग लिमिटेड करेगी। इसमें स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग भी सहयोग करेंगे।
इटावा में चयनित 40 राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में न्यूनतम 50 विद्यार्थी प्रति विद्यालय राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण से चयनित एजेंसी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। नोडल एजेंसी प्रति जनपद 10 प्रशिक्षकों को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण देगी। प्रत्येक विद्यालय की आपदा प्रबंधन योजना एवं बेसिक सेफ्टी आडिट किया जाएगा। इसके बाद प्रति विद्यालय में मॉकड्रिल का आयोजन भी किया जाएगा। विभिन्न शार्ट फिल्मों के जरिये भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
एजेंसी का सहयोग करें प्रधानाचार्य
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने सभी संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वे मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के लिए नामित एजेंसी प्रतिनिधि को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। विद्यालय में कराए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंधी अभिलेखों को प्रमाणित कर एजेंसी को उपलब्ध कराएं। एक प्रति अपने पास भी सुरक्षित रखें।