{"_id":"5a4fc47b4f1c1b0f788b6e62","slug":"dumpers-on-the-highway-18-overloaded-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर 18 ओवरलोड ट्रक व डंपर सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर 18 ओवरलोड ट्रक व डंपर सीज
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दही चौकी में ओवरलोड वाहनों का चालान करते एआरटीओ प्रवर्तन ओपी राजपूत।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान 18 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। जिनसे तीन लाख से अधिक की राजस्व वसूली होगी। वहीं, छह चालकों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ओपी राजपूत की अगुआई में गुरुवार रात दस बजे से शुक्रवार सुबह छह बजे तक कानपुर लखनऊ हाईवे पर चेकिंग अभियान चला। चेकिंग अभियान का केंद्र गदन खेड़ा चौराहा से दही चौकी क्षेत्र रहा। भीषण कोहरे के बीच प्रशासन की धरपकड़ से ओवरलोड वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हाईवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों के साथ ही होटल व ढाबों किनारे खड़े ओवरलोड वाहन भी कार्रवाई की जद में आए।
विज्ञापन
दस घंटे के अभियान में 18 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। वहीं सघन चेकिंग अभियान की जानकारी पर चालकों ने वाहन जहां के तहां खड़े कर दिए। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी राजपूत ने बताया कि चेकिंग अभियान में 18 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। बताया कि सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। जिनसे करीब तीन लाख का राजस्व वसूला जाएगा। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन