फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dumper with fake number plate seized, driver and helper detained

Etawah News: फर्जी नंबर प्लेट वाले डंपर को सीज कर चालक-हेल्पर हिरासत में

Tue, 14 Apr 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dumper with fake number plate seized, driver and helper detained
इटावा। बसरेहर थाना पुलिस ने इटावा-बरेली हाईवे पर अवैध खनन, अवैध परिवहन और बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक डंपर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने डंपर सीज कर चालक दीपक सिंह व हेल्पर अमन निवासी नगला बीरबल थाना बढ़पुरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियान के दौरान कुल 19 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें 13 बाइक, एक कार और पांच डंपर शामिल हैं। सभी वाहनों पर कुल करीब 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि चालक-हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed