फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Due to not getting right price farmers ploughed 38 bigha tomato crop in etawah

सपना 50 रुपये किलो का, हकीकत के दाम सुन खौल गया खून: टमाटर के भाव से 'लाल' हुए किसान, जोत दी 38 बीघा फसल

Mon, 07 Apr 2025 09:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भरथना
संवाद न्यूज एजेंसी, भरथना Published by: विकास कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 09:40 PM IST
सार

राजेश ने अपने आठ बीघा खेत में टमाटर की फसल की थी। एक बीघा में 8 से 10 हजार तक लागत आई। आठ बीघा खेत में लगभग 80 हजार रुपये खर्च किये थे। 

विज्ञापन
Due to not getting right price farmers ploughed 38 bigha tomato crop in etawah
किसानों ने बर्बाद की टमाटर की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब, कुछ महीने नहीं बल्कि कुछ दिन बाद ही टमाटर 30, 40 या 50 रुपये किलो बिकेगा, लेकिन अभी तीन और चार रुपये किलो के भाव ने झकझोर कर रख दिया है। खेत से टमाटर तुड़वाने और मंडी ले जाने का खर्चा तक मौजूदा कीमतों से अधिक है। टमाटर की फसल करने वाले किसान राजेश शाक्य ये बातें कहते हुए रुक जाते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

टमाटर की फसल पर चला दिया ट्रैक्टर
खेत के किनारे खड़े राजेश एक हाथ में टमाटर लेकर रिपोर्टर को दिखाते हैं और एक हाथ से अपने चेहरे का पसीना पोंछते हुए कहते हैं कि कीमतों से परेशान होकर मजबूरन फसल पर ट्रैक्टर चला दिया है। रामायन क्षेत्र में रहने वाले किसान राजेश शाक्य उन किसानों में हैं, जिन्होंने भाव न मिलने पर अपनी टमाटर की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

80 हजार रुपये किए थे खर्च 
राजेश ने अपने आठ बीघा खेत में टमाटर की फसल की थी। एक बीघा में 8 से 10 हजार तक लागत आई। आठ बीघा खेत में लगभग 80 हजार रुपये खर्च किये थे। फसल बहुत अच्छी हुई, लेकिन भाव उम्मीद से कहीं ज्यादा नीचे चले गए। बाजार में 10 रुपये के तीन किलो टमाटर माइक लगाकर फुटकर में बेचे गए। थोक में कीमत दो रुपये भी मिलना मुश्किल हो गया। 

विज्ञापन

कभी एक लाख रुपये मिल जाते थे, इस बार पांच हजार भी नहीं मिले
उन्होंने बताया कि कभी एक बीघा खेत के टमाटर एक लाख रुपये तक में बिक जाते थे, लेकिन इस बार एक बीघा फसल पांच हजार रुपये में भी नहीं बिक पाई है। क्षेत्र में राजेश के अलावा भी कई किसान हैं जिन्होंने कीमतों से परेशान होकर अपनी ही उगाई फसल को नष्ट कर दिया। इसमें नगला हरलाल के इंद्रेश शाक्य ने 10 बीघा, अरविंद कुमार ने छह बीघा, धर्मेंद्र सिंह शाक्य ने पांच बीघा, ओमप्रकाश ने पांच बीघा और रमायन के सुभाष चंद ने चार बीघा खेत में उगाई टमाटर की फसल खुद ही उजाड़ दी है।

30 बीघा की फसल नष्ट
किसानों की ओर से टमाटर की खेती को नष्ट करने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन क्षेत्रों को निरीक्षण किया गया। जिसमें कई किसानों ने 30 बीघा से अधिक फसल को नष्ट करने की जानकारी दी है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है, किसानों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। -श्याम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed