फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Due to lack of drains, dirty water filled the road, people got angry

नालियां न होने से सड़क पर भरा गंदा पानी, लोग भड़के

Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of drains, dirty water filled the road, people got angry
इटावा। बसरेहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरसई हेलू के मजरे बलपुरा में नालियां न होने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। काफी दिनों से इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को भड़क गए और गांव में प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि गांव की गलियां गंदे पानी में डूबी हुई हैं, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद के ब्लॉक बसरेहर की ग्राम पंचायत सरसई हेलू मजरा बलपुरा गांव में नाली न होने से सड़क पर हुए गंदे पानी के जमाव से करीब एक हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

हालात इतने बदतर हैं कि हर गली गंदे पानी से डूबी हुई हैं। जलभराव से सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं हैं, जिन्हें गंदा पानी बाल्टी में पानी भरकर गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों में फेंकने पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे समस्या से परेशान महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने प्रदर्शन कर प्रधान व सचिव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से मांग की कि गांव के बच्चों को दलदल से होकर प्राथमिक विद्यालय स्कूल जाना पड़ता है।
लोगों को भी बाजार जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परेशानी की मुख्य वजह सड़क पर गंदा पानी भरा होना है। घर में गंदा पानी न भर पाए इसके लिए लोगों ने अपने-अपने दरवाजे पर चार-चार फीट के गड्ढे खोद रखे हैं।
गड्ढे गंदे पानी से भरने पर उन्हें बाल्टी में भरकर महिलाओं को दूर खेतों में फेंकना पड़ रहा है। महिलाओं का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मी नहीं आते।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुरजा देवी, रामबेटी, मिथिलेश कुमारी, शांति देवी, रूपरानी, प्रीति देवी, श्रीदेवी, सुधा देवी, तुलसी, राम जय सिंह, पेशकार सिंह आदि शामिल रहे।

आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान ने गांव में अभी तक नाली का निर्माण नहीं कराया। इस वजह से जलभराव की समस्या उनकी मुश्किलों को बढ़ा रही है।
उधर, ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि बलपुरा गांव में बहुत जल्द नाली का निर्माण कराया जाएगा। अभी बजट नहीं था, इसलिए काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed