फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drug dealer's son died in de-addiction center

Etawah: दवा व्यापारी के बेटे की नशा मुक्ति केंद्र में मौत, परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Drug dealer's son died in de-addiction center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में जसवंतनगर नगर के दवा व्यापारी के बेटे की नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। छिमारा रोड निवासी दवा व्यापारी सुनील यादव का पुत्र अमित (34) में नशे की लत होने की वजह से परिजनों ने उसे 13 मई को मथुरा के मोतीनगर में एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि सोमवार को नशा मुक्ति केंद्र से दोपहर में फोन पर बताया गया कि मोनू की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है, इसे यहां से ले जाएं। परिजनों ने मोनू से वीडियो कॉल कराने को कहा, लेकिन न तो मोनू को दिखाया गया और न ही बात कराई गई। मोनू की मां मालती देवी का कहना है कि जिस दिन से मोनू नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन


उसके बाद से लगातार वह और परिजन उससे बात करने का प्रयास कर रहे थे। मगर केंद्र वाले बात करवाने में टालमटोल करते थे। ज्यादा बीमार होने की सूचना पर परिजन मथुरा रिफाइनरी के पास पहुंचे वहां केंद्र वालों ने मोनू को जबरन उनकी गाड़ी में डाल दिया और भाग निकले। मां ने बताया कि मोनू के शरीर पर काफी चोटें हैं। एक आंख जख्मी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि केंद्र में बेरहमी से पिटाई की गई हो, जिससे उसकी मौत हुई है। सपा के वरिष्ठ नेताओं की पैरवी के बाद भी देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि मृतक के परिजनों को मथुरा में ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए प्रयास करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed